जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी किया नोटिस

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली (nainilive.com) न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत का 49वां मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया गया है. कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति यूयू ललित की नियुक्ति के लिए एक नोटिस जारी किया. वह भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 26 अगस्त को समाप्त हो रहा है. एनवी रमना के पद छोड़ने के बाद ललित 27 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे.

सीजेआई एनवी रमना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में केंद्रीय कानून मंत्रालय को उदय उमेश ललित के नाम की सिफारिश की थी. जस्टिस ललित का कार्यकाल तीन महीने से कम का होगा. 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले जस्टिस यूयू ललित केवल 74 दिन के लिए मुख्य न्यायाधीश रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई

4 अगस्त को जस्टिस रमना ने केंद्र को सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस ललित के नाम की सिफारिश करके अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया को गति दी थी. सीजेआई ने व्यक्तिगत रूप से अपने अनुशंसा पत्र की एक प्रति न्यायमूर्ति ललित को सौंपी थी. ललित को 13 अगस्त 2014 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था. 24 अप्रैल, 2021 को एस ए बोबडे से भारतीय न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में पदभार संभालने वाले भारत के 48 वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमना 16 महीने से अधिक के कार्यकाल के बाद 26 अगस्त को पद छोड़ेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page