राजौरी में आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला, दो आतंकवादी ढेर और तीन जवान भी शहीद

Share this! (ख़बर साझा करें)

जम्मू (nainilive.com) –  जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस बीच राजौरी से 25 किलोमीटर दूर दो आतंकियों ने सेना की एक कंपनी ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया. दोनों आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं. इलाके में ऑपरेशन जारी है. यह जानकारी भारतीय सेना के एक अधिकारी ने दी है.

इनमें एक जीसीओ अधिकारी भी शामिल है. मुठभेड़ में तीन खूंखार फिदायिनों को भी ढेर कर दिया गया है. ये घटना राजौरी के दरहाल इलाके की है. जानकारी के मुताबिक सेना के एक कैंप के पास देर रात कुछ मूवमेंट देखी गई. तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.  दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी होती रही. इसी दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है. कहा जा रहा है कि आतंकी कैंप के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन संत्री की मुस्तैदी के चलते वो कैंप के भीतर घुस नहीं सके. वहां फिलहाल कई आतंकियों के छुपे होने की खबर है.

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page