ज्योलिकोट पुलिस ने खुद की जान जोखिम में डाल बचाया डंपर चालक को

ज्योलिकोट पुलिस ने खुद की जान जोखिम में डाल बचाया डंपर चालक को

ज्योलिकोट पुलिस ने खुद की जान जोखिम में डाल बचाया डंपर चालक को

Share this! (ख़बर साझा करें)

पुलिस ने बचाया डंपर चालक को

संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com) – मंगलवार देर रात 11 बजे ज्योलिकोट (Jyolikot) पुलिस (Police) को सूचना मिली की एक डंपर खूंपी के पास गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी दिलीप कुमार टीम के साथ आपदा इक्विपमेंट के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तो, खूपी भूमियाधार पुल के पास पुल से करीब 50 फीट गहरे नीचे पानी के गधेरे में डंपर संख्या Uk01ca 0952 गिरा था।

डंपर चालक
डंपर चालक

गधेरे में बरसात का बहुत तेज पानी बह रहा था वह बारिश भी हो रही थी वाहन के चालक की काफी ढूंढ खोज की बमुश्किल चालाक राजेंद्र सिंह अधिकारी पुत्र गोपाल सिंह अधिकारी निवासी रैगांव जनपद चंपावत उम्र करीब 44 वर्ष मिला जो गंभीर रूप से घायल था जिसके पैरों में व कमर आदि में गंभीर चोट लगी थी जो हल्द्वानी से सीमेंट सरिया लेकर अल्मोड़ा जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

पुलिस ने खुद की जान जोखिम में डाल घायल चालक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई जिसे जरिए 108 एंबुलेंस से बीडी पांडे अस्प्ताल भेज दिया गया व वाहन मालिक को मौके से उक्त घटना की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

पुलिस के साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर तारीफ की गई।

बचाव टीम में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार कांस्टेबल कमल बिष्ट कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार कॉन्स्टेबल उमेश सती कॉन्स्टेबल रामायण प्रजापति होमगार्ड अनिल तिवारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page