नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा के अध्यक्ष बने खुशहाल रावत व सचिव बने पूरन पांडे
नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा के अध्यक्ष बने खुशहाल रावत व सचिव बने पूरन पांडे
संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा की तीन वर्षीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें खुशहाल सिंह रावत को अध्यक्ष तथा पूरन चंद्र पांडे को सचिव चुना गया।कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ।
इसके अलावा महेश चंद्र तिवारी को संरक्षक, संतोष पंत को समिति का उपाध्यक्ष, विनोद सनवाल को कोषाध्यक्ष, महावीर सिंह बिष्ट को उप सचिव,हिम्मत सिंह बिष्ट को सांस्कृतिक सचिव, दीपक जोशी को सह कोषाध्यक्ष, घनानंद भट्ट को संप्रेक्षक जबकि महेश बोहरा को सूचना व संचार मंत्री का
दायित्व सौपा गया।
खास बात यह रही कि समिति के चुनाव में उपाध्यक्ष पद को छोड़ अन्य पदों पर निर्वाचित पदाधिकारी दूसरी बार चुने गए। इससे पूर्व बैठक में बीते तीन वर्षीय कार्यकारिणी की ओर से किए गए कार्यो का लेखा जोखा सचिव पूरन चंद्र पांडे की ओर से प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत ने कहा कि पूर्व में भी उन्हें समिति के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग हासिल हुआ है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी समिति की कार्यकारिणी को सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग मिलता रहेगा।
समिति की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी भैरव सिंह बिष्ट व हिमांशु पांडे मित्र की देख रेख में संपन्न हुई। बैठक का संचालन हिमांशु पांडे मित्र ने किया। इस दौरान प्रकाश चंद्र पांडे, ललित मोहन पांडे,प्रकाश चंद्र चंदोला, विरेंद्र जोशी, कुंवर सिंह रावत, कैलाश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, हरीश बुदलाकोटी, हरीश बिष्टनियां, कंचन चंदोला, प्रशांत दीक्षित, मोहन चंद्र जोशी, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नवीन चंदोला, ललित गिरी गोस्वामी, चारु पंत, पंकज वर्मा, नीरज डालाकोटी, इंद्र सिंह रावत, ललित गोस्वामी व दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के इस पूर्व जिलाधिकारी का नाम हुआ विदेश में भी रोशन, रहेगा हमेशा याद
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
धन्यवाद