कोरोना व ओमिकरोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताएं हुई रद्द
रुद्रपुर ( nainilive.com )- क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन को देखते हुए और कोरोना व ओमिकरोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द किया जा रहा हैl जिसमें आज दिनांक 9 जनवरी को नैनीताल में आयोजित होने वाली लॉन टेनिस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता एवं दिनांक 10 से 11 जनवरी को एस. आई. एम. टी रुद्रपुर में आयोजित होने वाली खो-खो पुरुष प्रतियोगिता तथा दिनांक 12 से 13 जनवरी को आई.एम.टी.काशीपुर में आयोजित होने वाली खोखो महिला प्रतियोगिता को दिनांक 16 जनवरी 2022 तक रद्द कर दिया गया है l

आगे डॉ. शर्मा ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर प्रतियोगिताएं पुन. प्रारंभ की जाएगी । सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि अपनी फिटनेस बनाए रखें और कोरोना से बचने के लिए हर संभव का उपाय करें l नवीन तिथियों की जानकारी शीघ्र भेज् दी जायेगी । कुमाऊँ विश्व विद्यालय अंतर महा विद्यालय टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ.महेंद्र राणा ने बताया कि टेनिस प्रतियोगिता की नवीन तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी l
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित