बारिश का कहर मकान की छत गिरी,बड़ा हादसा होते होते बचा

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते रोज से हो रही लगातार बारिश के चलते नगर के मल्ला कृष्णापुर स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के आवासीय भवन की छत गिरने से पास से गुजर रही वृद्ध महिला बाल- बाल बच गई।

डीएसबी परिसर में कार्यरत 8 कर्मचारियों का परिवार यहाँ पर बने आवसीय परिसर में रहता है।
कर्मचारियों ने बताया कि बीते वर्ष बरसात के दौरान ही घर की छत गिर चुकी थी,जिसकी मरम्मत की मांग के बाद भी, कुविवि द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को फिर से मकान की छत एक बार और गिर गई, जिससे पास से गुजर रही महिला बाल बाल बची।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page