लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा किया जा रहा है 14 अगस्त को आग्या मेहँदी रचे मेरे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 14 अगस्त को आग्या मेहँदी रचे मेरे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बिशप शॉ स्कूल मे 1 बजे से होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए दीपा रौतेला को सयोजक ओर सोनू साह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी जिसमे जुनियर वर्ग 7 से 16 एवं सीनियर वर्ग 17 से अधिक प्रवेश निशुल्क है जो भी इछुक प्रतिभागी है वो आग्या गारमेंट्स तल्लीताल ओर ओर आग्या किड्स मल्लीताल में संपर्क कर सकते है। क्लब की अध्यक्ष रानी साह ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर छात्रों में बहुत उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियो में दीपिका बिनवाल, हेमा भट्ट, गीता साह, जीवन्ती भट्ट, रमा भट्ट, सोनू साह, कविता त्रिपाठी, आदि लगे हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page