शहीद खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – आज शहीद खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली बेतालघाट बाजार से होते हुए वापस पुनः महाविद्यालय के प्रांगण में पहुँची।

तिरंगा रैली को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.कमल जोशी ने कहा कि 09 अगस्त का हमारे आजादी के आंदोलन में बहुत बड़ा महत्व है। इस महत्वपूर्ण दिन सन 1942 ई. में अंग्रेजों से भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू किया गया था। रैली के संयोजक डॉ. भुवन मठपाल ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंग ही नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य

अपितु यह भारत की विविधता में एकता और समता का भी प्रतीक है। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए आजादी के सजग प्रहरियों ने मेरा रंग दे बसन्ती चोला का गीत गाकर जन-जन को आजादी के आंदोलन में जोड़ दिया था। हमारा यह तिरंगा ही है, जो सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में हुआ महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

तिरंगा रैली के सफल आयोजन के लिए संयोजक ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दीपक, डॉ.ईप्सिता सिंह, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. ममता पांडेय, कु.गरिमा पाण्डेय, अनिल नाथ मुकेश रावत, ललित, प्रेमा देवी,छात्रों में मोहित पंत्र, संदीप भण्डारी समेत कई छात्र -छात्राएँ उपस्थित रही l

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page