विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने उठाया नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल
हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी शहर में बीते दिनों हुई बरसात में शहर में भारी जलभराव हो गया। नहर और नाले ओवरफ्लो होने लगे और ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी , वहीँ दूसरी तरफ मैं नैनीताल हल्द्वानी रोड पर वॉकवे माल के निकट रोड का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कई लोगों के घरों में भी जलभराव के कारण काफी नुक्सान पहुंचा।
इन सब अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि नगर निगम हर साल लाखों रुपए का बजट नालों की और नहरों की सफाई के लिए खर्च करता है, लेकिन वह सफाई कहां होती है आज तक किसी को नहीं पता और ड्रेनेज सिस्टम भी आज तक कागजों में ही चल रहा है। यही वजह है शहर में ऐसे हालात हो गए हैं। एचपीसीएल कंपनी ने सड़कों को पूरी तरह खोद दिया है अब थोड़ी सी बरसात में भी यहां हालात बेहाल हो गए हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun