वाल्मीकि समुदाय की बच्ची के साथ शर्मसार करने वाली घटना के संबंध में राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- मनोनीत सभासद राहुल पुजारी के नेतृत्व में नैनीताल नगर के वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी महोदय नैनीताल के माध्यम से राष्ट्रपति जी को पत्र भेजा। बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली में छावनी क्षेत्र में स्थित शमशान भूमि में विगत 2 अगस्त को वाल्मीकि समुदाय की 9 वर्षीय बच्ची शाम के समय शमशान घाट में स्थित आर ओ से पानी लेने गई थी,जहा पर शमशान घाट में कार्य करने वाले पंडितो द्वारा पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अपना पाप छुपाने के उद्देश्य से उसे जिंदा ही जला भी दिया गया।इस हृदय को चीर देने वाली घटना से पूरे भारत के वाल्मीकि समुदाय में आक्रोश है।

इसी संबंध में नैनीताल के वाल्मीकि समुदाय के लोगो ने अपने समुदाय की बच्ची को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय नैनीताल के माध्यम से राष्ट्रपति जी को पत्र लिख कर जल्द से जल्द उक्त दोषियों के खिलाफ घोर दंड देने का आग्रह किया और साथ ही देश में पिछड़े व दलित वर्ग के लोगों के साथ हो रही इस प्रकार की हृदय विदारक घटनाओं के प्रति रोष भी जताया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

पत्र प्रेषित करने वालो में वाल्मीकि समुदाय नैनीताल से नगर पालिका परिषद नैनीताल में मनोनीत सभासद राहुल पुजारी,सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, महासचिव सोनू सहदेव,महेंद्र सिलेलान,अमित सहदेव, राजन लाल,अमन टांक,विक्की सीलेलान,विशाल,सनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page