लॉकडाउन: इन राज्यों ने बढ़ाया लॉक डाउन की सीमा को, जाने कौन से हैं ये राज्य ?
नई दिल्ली ( nainilive.com )- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद लगभग तय है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन को अभी खत्म नहीं किया जाएगा और इसे दो हफ्तों के लिए बढ़ाया जाएगा. इसका अधिकारिक ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी वक्त कर सकते हैं. हालांकि पीएम मोदी के शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन का कोई कार्यक्रम नहीं है. वहीं शनिवार 11 अप्रैल की शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया. इसी तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 10 जून तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.
इससे पहले मुख्यमंत्रियों के साथ चार घंटे चली बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है. यानी बैठक में लाकडाउन बढ़ाने पर फैसला हो चुका है, बस आधिकारिक ऐलान बाकी है. इस तरह माना जा रहा है कि 30 अप्रैल तक देश को लॉकडाउन में रहना होगा.

पीएम बोले – 3-4 हफ्ते बहुत अहम
बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए अगले 3 से 4 हफ्ते बहुत अहम साबित होंगे. अब तक उठाए गए कदमों का असर भी आगे नजर आएगा. उन्होंने इस चुनौती का सामना करने के लिए टीम वर्क का फॉर्मूला दिया.

कई राज्य पहले ही जता चुके थे मंशा
बता दें, 21 दिन का मौजूदा लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही कुछ राज्य इसकी अवधि बढ़ा चुके हैं और कुछ ने केंद्र के सामने इसे बढ़ाने की अपनी मंशा जता दी थी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अलग-अलग मौकों पर कह चुके हैं कि 21 दिन का लॉकडाउन काफी नहीं होगा. ओडिशा और पंजाब में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है.
जनता भी तैयार
सरकार मान रही है कि इस बार जनता भी लॉकडाउन के लिए तैयार है. हालात को देखते हुए कई स्थानों पर जनता भी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग कर रही है. कई स्थानों पर लॉकडाउन के कारण हालात में सुधार आया है. वहीं जहां लॉकडाउन का गंभीरता से पालन नहीं किया गया, वहां कोरोना वायरस के केस बढ़े हैं.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun