अभी जिंदा हूँ तो जी लेने दो,भरी बरसात में पी लेने दो

Share this! (ख़बर साझा करें)
नैनीताल में भारी ओला वृष्टि के बाद भी मैदान में डठे मदिरा के शौक़ीन

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- लॉक डाउन के बाद सोमवार से मदिरा की दुकानें खुलने के दूसरे दिन भी लोगो की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी। भारी बरसात व ओलावृष्टि में भी मदिरा के शौकीन अपनी जगहों से हिले नही।

मंगलवार को नगर के तल्लीताल स्थित शराब की दुकान में सुबह से ही लोगो की लाईन लगनी शुरू हो चुकी थी। तल्लीताल तल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक मदिरा पाने के लिए लोग घंटो लाईन में खड़े रहे। यहाँ तक तेज बारिश और भारी ओलावर्ष्टि भी उन लोगो के पैरों को हिला नही पाई, और न ही उनके सब्र को तोड़ पाई। और दुकान बंद होने तक भी लोग अपनी जगहों से टस से मस नही हुए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

इस दौरान तैनात पुलिस भी इन लोगो के सब्र को देखकर हैरत में पड़ गई जिसके चलते पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए,अभी जिंदा हु जी लेने दो,भरी बरसात में पी लेने दो गीत को चलाया गया, जिसे सुनकर लाईन में लगे लोगो का हौसला और दुगना हो गया। और दुकान बंद होने तक अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page