लॉक डाउन में ढील मिलते ही, 6 साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com)- सरोवर नगरी में आवारा कुत्तों का कहर हमेशा से ही बना हुआ रहता है। जिसके चलते आए दिन बीड़ी पांडे अस्पताल में इनके शिकार लोग आते रहते है स्थानीय निवासी ही नही, बल्कि पर्यटक भी कई बार इन आवारा कुत्तों के शिकार हो चके है।

लेकिन बीते 22 मार्च से लॉक डाउन के बाद से इनका कहर थोड़ा कम हुआ था। लेकिन जैसे ही सोमवार को सरकार ने लॉक डाउन में ढील दी तो मंगलवार को नगर के अयारपाटा क्षेत्र में, आवारा कुत्तों ने एक मासूम को बुरी तरह से नोच डाला।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर

अयारपाटा निवासी मोहम्मद रिजवान का 6 वर्षीय पुत्र फैजान घर के बाहर खेल रहा था की अचानक आस पास के 10-12 आवारा कुत्ते उनके बेटे पर झपट पड़े और जब तक उसके पास कोई पहुँचता तब तक कुत्ते बच्चे को बुरी तरह से नोच चुके थे जिसके बाद आनन फानन में बीड़ी पांडे अस्प्ताल ले कर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन

डॉ प्रखर गंगोला ने बताया कि बच्चे को लगभग पूरे शरीर में 20 से 30 जगह बुरी तरफ से काट रखा है। सिर में भी काफी गहरा घाव हुवा है। जिसके बाद बच्चे को प्राथमिक उपचार दे दिया गया। अब बच्चे की हालत ठीक है। लेकिन घाव भरने में काफी समय लग सकता है।

इस दौरान डॉ एमएस रावत, सभासद मनोज साह जगाती, समाजसेवी सरस्वती खेतवाल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page