माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल एक बार फिर देवदूत बनकर निकला कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मदद को
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल एक बार फिर देवदूत बनकर निकला कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मदद को
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल नगर में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से पैर पसार रही है। एक तरफ जहाँ कोरोना संक्रमितों की संख्या ढूंढना और टेस्ट करना चुनौती बन रहा है , वहीँ अब पॉजिटिव आये मरीजों को भी ढूंढने में पसीना बहाना पड़ रहा है। नैनीताल नगर में मल्लीताल के राम सेवक सभा में विगत 30 अप्रैल को कोविड टेस्ट के 46 सैंपल लिए गए थे , जिसमे से 3 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनकी कोरोना रिपोर्ट बीते दिवस 2 मई को आयी , जिसमे से 2 पॉजिटिव आये लोगों से हॉस्पिटल प्रशासन संपर्क नहीं कर पाया।

हॉस्पिटल प्रशासन के द्वारासम्पर्क नहीं किये जा पाने के बाद हॉस्पिटल द्वारा माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन से सम्पर्क कर दोनो व्यापारी को ढूँढने की कवायत शुरू की गयी। आठ दस लोगों से बातचीत और दो तीन घंटे की मशक़्क़त के बाद उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल द्वारा पता लगा लिए गया की पॉजिटिव आये व्यक्ति में से एक पंगूट निवासी है।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : नैनीताल सहित जिले के कई अन्य नगरों में भी लगा कर्फ्यू , देखें आदेश
इसके बाद आज हॉस्पिटल को अवगत करा दिया गया की एक से सम्पर्क हो पाया है और दूसरे से नहीं हो पाया है। हॉस्पिटल द्वारा पुलिस और प्रशासन को इस बात की जानकारी उपलब्ध करा दी। आश्चर्य की बात तब हुई जब आज पाँच बजे 2 कोरोना पॉजिटिव आये व्यक्तियों में से एक जिनका पता लग चुका था , उन पंगूट निवासी का फ़ोन दोबारा माँ नयना देवी व्यापार मंडल पदाधिकारी तरुण कांडपाल के पास आया की अभी तक उनसे कोई सम्पर्क नहीं हुआ है और कुछ तबियत भी ख़राब है। माँ नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल और कोर कमिटी सदस्य और संस्थापक सदस्य सुमित खन्ना तुरंत घर से निकल और हॉस्पिटल पहुँच होम आइसोलेशन किट की कोरोना दवाइयों के साथ पंगोट पहुँचे और कोरोना पॉजिटिव आये व्यक्ति के भाई तक दवाई की किट पहुँचा दी।
यह भी पढ़ें : नैनीताल कोरोना अपडेट : नैनीताल में आज 51 लोग आये कोरोना की चपेट में
पंगूट के रास्ते में से आते समय दूसरे व्यक्ति से सम्पर्क साधने की कोशिश करी तो उनसे भी सम्पर्क हो गया और हालाँकि वे हल्द्वानी जा चुके थे लेकिन उन तक उनके पॉज़िटिव होने की इन्फ़र्मेशन तथा दवाइयों की डिटेल्ज़ दे दी गयी। हालाँकि उन्होंने बताया की उन तक अभी कोई जानकारी नहीं पहुँची थी और माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सदस्यों के द्वारा उनसे पहला सम्पर्क साधा गया है और उसका उन्होंने दिल से माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें : डॉ रघुबीर सिंह रावत बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार
यह भी पढ़ें : नैनीताल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सेवा समिति अध्यक्ष का कोरोना से निधन
वहीँ माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा की उनको प्रशासन की इस तरह की कार्यवाही पर आश्चर्य हो रहा है। कोरोना टेस्ट के बाद पॉजिटिव व्यक्ति की पहचान हो जाने के उपरान्त भी उस तक होम आइसोलेशन किट इत्यदि ना पहुँच पाना और उस पॉजिटिव व्यक्ति से कोई संपर्क न किया जाना आश्चर्यजनक है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच ने सरकारी व्यवस्था के प्रति जवाबदेही तय करने की करी मांग
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई