बीडी पांडे अस्प्ताल में मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल लगाएगा पानी को शुद्ध करने के लिए आरओ

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा (nainilive.com) – शनिवार को मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा संस्थापक पुनीत टंडन के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में भर्ती मरीजो व उनके तीमारदारों के बीच फल सुप व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

इस दौरान संस्थापक पुनीत टंडन ने कहा कि अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी के अनुरोध पर जल्द ही उनके द्वारा अस्प्ताल परिसर में मरीजो व उनके तीमारदारों व अस्प्ताल कर्मचारियों के लिए कॉमर्शियल आरओ स्थापित किया जाएगा। और उसकी देखरेख भी माँ नयना देवी नैनीताल ब्यापार मंडल करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

बता दे कि मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल
नए साल 2021 के स्वागत के लिए सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से पूरे बाजार को लाइटों व झालरों से सजाया गया था।जिससे शाम होते ही पूरे क्षेत्र का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को काफी लुभा रहा था। जिसके चलते काफी संख्या में पर्यटक मल्लीताल बाजार पहुँचे थे उनके द्वारा खूब खरीदारी भी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

इस दौरान विकास जयसवाल,मोंटू साह, जितेंद्र जेठी,अमरप्रीत सिंह, शैलेन्द्र साह,मयंक टंडन,पीएमएस डॉ केएस धामी,डॉ एमएस दुग्ताल, अनिरुद्ध गंगोला,मैट्रन शशिकला पांडे आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page