हुनर का जादू – कला को बनाया रोजगार

Share this! (ख़बर साझा करें)

सुनील भारती , नैनीताल ( nainilive.com )- चमोली जिले के सीमांत गांव के रहने वाले राजेंद्र बड़वाल की हस्तशिल्प कला को देखकर कोई भी उनकी इस कला कृति का कायल हो जाएगा। राजेंद्र के द्वारा बनाई काष्ठ कला का जादू ऐसा है ,जिसे देखकर आप अभिभूत हो जाएंगे।

ऐसे प्रतिभावान शाली कला के धनी ने इस कला को अपने पूर्वजों से सीखा , जो आज के इस चकाचौंध वाली जिंदगी में भी इस कला को उतनी ही शालीनता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं ।जो हम सबके लिए अनुकरणीय है ।अपनी इस कला के बदौलत राजेंद्र अपना नाम उत्तराखंड के  साथ  और प्रदेशों में भी रोशन कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान

अपनी इस कलाकृति में राजेंद्र ने कई प्रकार के समान बनाए हैं ,जिसमें लालटेन, टोकरी ,कंडी सूपा, केदार बाबा का मंदिर और कई आलौकिक कृतियां बनाई है ।सभी कलाकृतियों में उत्तराखंड की सुंदर झलक मिलती है। जहां लोग अपना गांव छोड़कर बड़े शहरों में रोजगार की तलाश में जा रहे हैं ,वही राजेंद्र जैसे युवा लोग स्वरोजगार से अब उन सभी लोगों को प्रेरणा का स्रोत बने हैं। पढ़े लिखे होने के बावजूद उन्होंने इस कला को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया और लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page