नैनीताल जिला प्रशासन की बड़ी पहल- कोविड कर्फ्यू में घर बैठे मिलेगा राशन
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कोविड संक्रमण के बीच लगाए गए कोविड कर्फ्यू का भी कोई असर होता नहीं दिख रहा है. लोगों की भीड़ सवेरे मंडी और राशन की दुकानों पर उमड़ पर रहीं हैं , जिससे संक्रमण फैलने का ख़तरा बढ़ता जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा राशन की दुकानों को 14 मई को खोलने के आदेश जारी किये गए थे , लेकिन ईद के त्योहार को देखते हुए बीते दिवस व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुती नंदन साह ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप राशन की दूकानों को १२ मई को खोलने के लिए आग्रह किया था। इन्ही सब को दृष्टिगत रखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने नैनीताल नगर में लोगों की आवश्यकताओं और दिक्कतों को देखते हुए बड़ी पहल की है। एसडीएम प्रतीक जैन द्वारा आज नैनीताल नगर के अंतर्गत राशन की होम डिलीवरी करने की सुनिश्चित किया गया है , जिसमे नगर के राशन के दुकानदारों को लिस्ट बनाकर अधिकृत किया गया है. लिस्ट में अधिकृत दुकानदार ही केवल राशन की होम डिलीवरी कर पाएंगे। ग्राहक को लिस्ट में दुकानदार का मोबाइल नंबर और पता आदि दिया गया है , जिसमे वह मैसेज अथवा व्हाट्सप्प के माध्यम से आर्डर बुक कर सकते हैं। आपके द्वारा दिए गए आर्डर को दुकानदार 1 दिन के भीतर आपके घर पर डिलीवर कर देंगे। आदेश में साफ़ किया गया है , की न्यूनतम आर्डर की वैल्यू और डिलीवरी की कीमत के बारे में सम्बंधित दुकानदार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीँ आदेश में साफ़ किया गया है की लिस्ट में अधिकृत ग्राहकों द्वारा ही होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जायेगी और केवल वही दूकानदार अपने दुकानों को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होम डिलीवरी के लिए अनुमति दिए गए हैं। उक्त के अतिरिक्त अगर कोई दुकानदार होम डिलीवरी करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
देखे पूरी लिस्ट और आदेश को इस लिंक पर

यह भी पढ़ें : कोरोना की दूसरी लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुटा जरूरतमंदों की मदद को
यह भी पढ़ें : दुखद समाचार : नैनीताल डीएसबी परिसर के पुस्तकालयाध्यक्ष सुचेतन साह का कोरोना से निधन
यह भी पढ़ें : नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जारी रखा काढ़ा अभियान
यह भी पढ़ें : कोरोना के कहर से नैनीताल के युवा व्यवसायी का निधन
यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर हुई केमिस्ट शॉप में कड़ी कार्यवाही
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के देवप्रयाग में फटा बादल , देखें वीडियो में हुई तबाही
यह भी पढ़ें : कुमाऊं विश्वविद्यालय सहित शिक्षा जगत ने दी स्व.डॉ सुचेतन साह को भावभीनी श्रद्धांजलि
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने कीनैनीताल राजभवन में नैनीताल जिले में कोविड प्रबंधन की समीक्षा
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने किया नैनीताल में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश