जिला बार में अधिवक्ताओ की हुई बैठक कई मामलों पर बनी सहमति
अधिवक्ताओ ने करी कार्यकारणी के कार्यो की सराहना
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- जिला बार मे अधिवक्ताओं द्वारा सोमवार को एक बैठक आहूत की गयी जिसमे चैम्बर निर्माण सहित अन्य मामलों में फैसले लिये गये। बार अध्यक्ष नीरज साह द्वारा विभिन्न मदो में चैम्बर निर्माण के लिये अभी तक प्राप्त धनराशि की जानकारी व आय व्यय विवरण दिया गया, वही सचिव दीपक रुबाली ने कहा कि अध्यक्ष नीरज साह व वर्तमान कार्यकारणी के नेतृत्व में चैम्बर निर्माण कराया जा रहा है जो अभूतपूर्व है।

वही अन्य अधिवक्ताओं द्वारा भी कार्यकारणी के कार्यो की सराहना की गयी। कहा कि दशकों बाद अब जाकर चैम्बर निर्माण किया जा रहा है। अभी तक अधिवक्ता न्यायालय परिसर में टिन शेड के नीचे जैसे तैसे अपना काम चला रहे थे जिससे अधिवक्ताओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वही सचिव ने बताया कि सांसद अजय भट्ट ने भी चैम्बर निर्माण में सहयोग की बात कही है। कहा कि बार द्वारा सांसद अजय भट्ट को आमन्त्रण दिया गया है जिसको उन्होंने स्वीकार करते हुवे जल्द आने की बात कही।

बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल बार काउंसिल के अधिकारीयों से भी मुलाकात करेगा।इस दौरान अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रुबाली संजय सुयाल तरुण चंद्रा उमेश कांडपाल किरन आर्य पंकज बोरा शिवांशु जोशी राजेश त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार पाठक डीके मुनगली,राम सिंह रौतेला पूजा साह ओमकार गोस्वामी,अरुण बिष्ट, मनीष जोशी, मनीष बिष्ट हरीश भट्ट, कैलाश बल्यूटिया, प्रदीप परगाई दीपक तिवारी, अखिल साह ,संजय त्रिपाठी ,यशवंत सिंह बिष्ट पंकज कुलौरा, पुलक अग्रवाल बीके सांगुड़ी, अनिल बिष्ट,राजेश चंदोला, फैजल साह प्रमोद कुमार,पंकज बिष्ट,नीरज निर्मल,दिनेश, दीपक दानु,सुभाष जोशी शंकर चौहान, नवीन पंत,पवन सिंह अशोक मौलखी,रवि आर्य भुवन जोशी,पूरन जोशी,मो. दानिश, प्रमोद कुमार ,मुकेश कुमार,सुंदर मेहरा,कमलेश बिष्ट संतोष आगरी, राजेन्द्र असवाल नीलेश भट्ट मो अनीस सरिता बिष्ट मुन्नी आर्य आदि ने मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान