संगठन की मजबूती को लेकर हेमचंद्र आर्य के नेतृत्व में किया गया बैठक का आयोजन

संगठन की मजबूती को लेकर हेमचंद्र आर्य के नेतृत्व में किया गया बैठक का आयोजन

संगठन की मजबूती को लेकर हेमचंद्र आर्य के नेतृत्व में किया गया बैठक का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमचंद आर्य के नेतृत्व में राजभवन वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में हेमचंद्र आर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी को मजबूत करने के लिए नैनीताल के 15 वार्डों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिसके तहत 15 वार्डों में बूथों को मजबूत किया जाएगा। जिसके लिए बूथ स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी। और उनको ही चुनाव में जिम्मेदारी दी जाएगी इसलिए अब 20 सितंबर से 15 वार्डों में नियुक्ति कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें सीनियर युवा वह महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

इस दौरान सभासद निर्मला चन्द्रा ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए तभी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करेंगे। बैठक का संचालन सेवादल के जिला अध्यक्ष कृष्णा कौशल शाह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष मीना बिष्ट बच्ची दा एसएस नेगी नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस संजय कुमार राजेश चंद्रा देवेंद्र कुमार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जेके शर्मा नीरज दुर्गापाल मोहन राम जगदीश कांडपाल मनोज कुमार आदि लोगों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page