भाजयुमो नगर अध्यक्ष द्वारा छात्राओं से मारपीट मामले में उचित कार्यवाही के लिए महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीओ को सौपा ज्ञापन
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com ) – नगर के मल्लीताल क्षेत्र में महिला दिवस के दिन भाजयुमो नगर नेता द्वारा उनके घर किराए में रहने वाली छात्राओं को पीटने का मामला सामने आने के बाद बुधवार को पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य तथा जिला अध्यक्ष मीना बिष्ट द्वारा मामले में उचित कार्यवाही की मांग को लेकर सीओ विजय थापा को ज्ञापन सौपा गया।
यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा महिलाओ के प्रति कितनी संवेदनशील है ये महिला दिवस पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष द्वारा छात्राओं के साथ कि गयी मारपीट के बाद पता चलता है।
यह भी पढ़ें : 18 मार्च भाजपा के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप को अनुशासन वाली पार्टी बताती है। जबकि उनके कार्यकर्ता अक्सर महिलाओं का अपमान करते हुए देखे जाते हैं। जिसके बाद भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।

पूर्व विधायक ने ज्ञापन में कहा है कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए, आरोपी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे कि एक मिसाल कायम हो सके और कोई भी महिलाओं का अपमान करने से पहले सौ बार सोचे।

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:
facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive
twitter पर : https://twitter.com/nainilive
whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun