नैनीताल से जागेश्वर धाम तक सनातन संस्कृति का संदेश

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- परम पूज्य महंत श्री स्वामी आराध्या सरस्वती जी महाराज, जगदाचार्य पीठाधीश्वर, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के नैनीताल आगमन पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की , सांसद प्रतिनिधि श्री गोपाल रावत , विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री भारत सिंह मेहरा , श्रीमती ज्योति ढोंडियाल, श्रीमती मीरा बिष्ट , करन साह, विनय कुमार, अरुण कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में धर्मप्राण नागरिक उपस्थित रहे।

स्वामी जी ने माँ नैना देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नैनीताल को एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी’ - दीपक रावत

विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विरासत भी, विकास भी” के विजन तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंदिर माला मिशन के माध्यम से उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। नैनीताल, जहाँ माता सती के नयन गिरने की मान्यता है, उसे उसकी वास्तविक आध्यात्मिक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर राज्य स्तरीय मानसून पूर्व टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित

अपने प्रवास के दौरान पूज्य स्वामी जी ने हनुमानगढ़ी मंदिर, कैंची धाम, गोलू देवता धाम तथा विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सनातन संस्कृति, राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा का संदेश दिया। स्वामी जी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड केवल पर्यटन की भूमि नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक केंद्र है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी धार्मिक विरासत के संरक्षण में भागीदार बनना चाहिए। धर्म, संस्कृति और विकास के समन्वय से ही देवभूमि उत्तराखंड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page