हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर पहुंचा
हल्द्वानी ( nainilive.com )- दिसंबर आने से पहले ही ठंड का असर और बढ़ने लगा है। दिन के समय जहां चटख धूप निकल रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। इससे रात के समय ठंड काफी बढ़ गई है।

बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के समय ठंडी हवाएं भी चल रहीं हैं। इधर दिन के समय अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। हल्द्वानी में दिन के समय जहां चटख धूप निकल रही है जबकि शाम होने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट होने का आसार जताए हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
आध्यात्मिकता से ही बनेगा भारत विश्वगुरु – ध्रुव रौतेला
मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित स्वैच्छिक संस्था धरोहर खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जी0 बी0 पन्त राजकीय इंटर कॉलेज भवाली छात्र छात्रों व पी0एल0वी0 अधिकार मित्रो एस0डी0आर0एफ0 के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण व विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का उच्चाधिकारियों द्वारा किया निरीक्षण