हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

NainiLive_logo_419x236
Share this! (ख़बर साझा करें)

भीमताल ( nainilive.com)- भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा जगलियागाँव के हरीनगर से सेरुवा – सीमाला तक मोटर मार्ग नही होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था. किसानो को अपना उत्पाद हल्द्वानी लाने मै काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था. ग्रामीणों को 5 से 6 किमी दुरी तय करने के बाद मुख्य सड़क तक अपना उत्पादन लाना पड़ता था .मरीजों को डोली से मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था.

ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग बनाने की मांग की थी विधायक कैड़ा ने उक्त मोटर मार्ग के निर्माण करने व डामरीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था हरीनगर से सेरुवा- सीमाला तक मोटर मार्ग का निर्माण व डामरीकरण कार्य के लिए 8 करोड़ 6 लाख स्वीकृति हो गये है जिसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्दी ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा! मोटर मार्ग के निर्माण पूर्ण होते ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया भी जायेगा. विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी व सांसद भट्ट का आभार व्यक्त किया है!

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page