मल्लीताल अंडा मार्केट की पार्किंग समस्यायों के निदान को लेकर पुलिस प्रशासन से वार्ता की मल्लीताल व्यापार मंडल ने

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में अंडा मार्किट के मुर्गा, मीट,अन्डा व्यापारियो की पार्किंग एवं माल उतराई -चढ़ाई की बडी समस्या के समाधान के लिए व्यापार मंडल मल्लीताल की बीते दिवस पुलिस प्रशासन से लम्बी वार्ता हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी द्वारा एस पी देवेन्द्र पिन्चा एवं पुलिस प्रशासन के समक्ष सभी व्यापारियो का पक्ष रखा गया है। उन्होंने कहा की किस समय यह लोग अपना सामान उतारेगे,और किस जगह पर उतारेगे,जिससे यातायात मे भी कोई अव्यवस्था ना हो, इस समस्या का निदान किया जाए। ऐसे सभी पहलुओं पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों का पुलिस प्रशासन के साथ विचार विमर्श ह्आ।

पुलिस प्रशासन ने भी व्यापारियो से सहयोग की अपील की तथा कहा कि व्यापारी बन्धु अपने वाहनो को पार्किंग स्थल पर ही लगाए। कहा है कि आपसी तालमेल से ही व्यवस्था ठीक व चाक चौबंद रहेगी। व्यापार मंडल द्वारा पुलिस प्रशासन के द्वारा जो नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है उसके प्रति पुलिस प्रशासन का आभार जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि एस पी देवेन्द्र पिन्चा के साथ मुलाकात बहुत ही सकारात्मक रही,जल्द ही उचित कार्रवाई जो की व्यापारिक हितो मे होगी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  घर की चौखट से उद्यमिता तक: 5 महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page