नगरपालिका सभासदों के द्वारा डोर टू डोर के सफाई मित्रों का किया सम्मान

नगरपालिका सभासदों के द्वारा डोर टू डोर के सफाई मित्रों का किया सम्मान

नगरपालिका सभासदों के द्वारा डोर टू डोर के सफाई मित्रों का किया सम्मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com) – नैनीताल को देश के सबसे साफ हिल स्टेशन में से एक बनाने के लिए नेस्ले द्वारा समर्थन प्राप्त, और स्त्री मुक्ति संगठन, नैनीताल नगर पालिका, व रीसिटी इँडिया टेक्निकल पार्टनर द्वारा चलाए जा रहे हिलदारी अभियान के द्वारा नगर पालिका परिषद नैनीताल के सभासदों के शुभ हाथों से डोर टू डोर के सफाई मित्रों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु सेफ्टी गिअर प्रदान की गई।

नैनीताल शहर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है और हमारे डोर टू डोर के सफाईकार हर दिन अपने जीवन को दांव पर लगाकर घर घर से कूड़ा एकत्रीकरण का काम कर रहे है इसी वजह से हिलदारी अभियान के द्वारा ये पहल की गई । सेफ्टी गिअर में दो मास्क, दो सैनिटाइजर और ग्लोवस वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

इस दौरान सभासद भगवत सिंह रावत, प्रेमा अधिकारी, गजाला कमाल, सपना बिष्ट, मोहन सिंह नेगी और दीपक बर्गली इनके हाथों से अपने अपने वॉर्डोंके सफाईकारों को ये सेफ्टी किट वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

हिलदारी अभियान डोर टू डोर और नगरपालिका परिषद नैनीताल के साथ मिलकर घनकचरा प्रबन्धन नियम 2016 लागू करने के उद्देश्य से काम कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page