12 मई को होगा गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट–2024 का आयोजन
नैनीताल ( nainilive.com )- राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में 12 मई को गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट–2024 का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए गुरुवार को राजभवन गोल्फ कोर्स में बच्चों की निशुल्क ट्रेनिंग शुरू हो गई है जो दस मई तक चलेगी। इस ट्रेनिंग में आज 15 बच्चों में प्रतिभाग किया जिसमें बच्चों ने गोल्फ का प्रशिक्षण लिया। बच्चों को पंकज पालीवाल, टीकम कुमार और अमित कुमार द्वारा ट्रेनिंग दी गई।
राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय स्कूली बच्चों की रुचि गोल्फ के प्रति बढ़ाने और उन्हें इस खेल के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जाता है। वहीं राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित किया जाने वाला गर्वनर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट इस वर्ष दिनांक 7, 8 एवं 9 जून को राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आयोजित होगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग