स्वास्थ्य विभाग के 11 लोगों के नमूने भेजे जांच को

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली टीम में से 11 लोगों के सैम्पल जांच के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिए गए हैं।

अस्पताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि पांच चिकित्सकों, दो महिला नर्स, मरीजों की स्क्रीनिंग करने वाले प्रयोगशाला सहायक, चिकित्सालय में बिजली का काम करने वाला एक कर्मचारी, एक ऑफिस कर्मी समेत कुल 11 लोगो के सैम्पल जांच के लिए भेज दिए गए है। व वे सभी 11 लोग होम क्वारन्टीन हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी ऐहतियातन कुछ अन्य चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के नमूने लिये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है इसमे घबराने की कोई बात नहीं है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page