स्वास्थ्य विभाग के 11 लोगो के जांच को भेजे गए सैम्पल की रिपोर्ट आई निगेटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे के 11 लोगो के सैम्पल बीते रोज कोरोना जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट गुरुवार देर शाम को निगेटिव आने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ही नही बल्कि पूरे नगरवासियों ने चैन की सांस ली है।

चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि उच्च न्यायालय की मदद से सैंपलों की जांच तुरन्त कराई गई। क्योंकि बुधवार को गलत अफवाह फैलने के कारण शहर के लोगों के अंदर एक डर बैठ चुका था। लेकिन अब घबराने वाली कोई बात नही है। धामी ने कहा कि मेडिकल स्टाफ पूर्ण रूप से स्वस्थ है। दो या तीन दिन का आराम कर फिर से मेडिकल स्टाफ अपने काम पर लौट आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

बता दे कि अस्प्ताल के रीढ़ की हड्डी वरिष्ठ फिजीशियन डा. एमएस दुग्ताल, डा. मोनिका कांडपाल, डा. अक्षय एवं डा. सौरिन धूलिया के साथ ही दो सिस्टर, मरीजों की स्क्रीनिंग करने वाले प्रयोगशाला सहायक, चिकित्सालय में बिजली का काम करने वाले, एक ऑफिस कर्मी के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page