बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजो को किया गया रक्तदान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल (nainilive.com )- सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर से बीड़ी पांडे अस्प्ताल में भर्ती रक्त के जरूरतमंद मरीजो तक पहुँचाया गया रक्त।

मंगलवार को नगर के राजकीय चिकित्सालय बीड़ी पांडे अस्प्ताल में भर्ती सुनीता,शाजिया खातून व गोपाल को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर,जब मरीजो के तामिरदारो द्वारा,सभासद मनोज साह जगाती से संपर्क किया गया तो,सभासद ने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी गई, जिसके बाद सेंट जोसफ कॉलेज नैनीताल में प्रिंसिपल के सचिव के रूप में कार्यरत धर्मेंद्र शर्मा , मल्लीताल कोतवाली में तैनात एसआई हरीश सिंह,आबकारी सिपाही विनोद चंद,नगर वासी ललित पंत, प्रमोद कुमार,त्रिलोक चंद द्वारा अस्प्ताल पहुँचकर रक्तदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू

सभासद मनोज साह जगाती ने बताया कि पूर्व में भी हम जरूरतमंद लोगो को रक्त प्रदान करवा चुके है। और आज भी हमसे जैसे ही इन लोगो द्वार संपर्क किया गया,जिसके बाद हमारे द्वारा सोशल मीडिया में डालने के बाद लोग रक्तदान के लिए पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में “बाखली” ग्राम दुकान का हुआ शुभारंभ

इस दौरान रक्तकोष प्रभारी,रजनीश मिश्रा,डॉ प्रियांशु,डॉ सरस्वती खेतवाल,भगवती शर्मा,अभिषेक मुलतानिया आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page