नैनीताल ब्रेकिंग : बीडी पांडे अस्प्ताल में चेकअप कराने गई महिला की हार्टअटैक से हुई मौत, बाद में निकली कोरोना पॉजिटिव

नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने

नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शनिवार को आवागढ़ निवासी महिला अपनी बुखार की शिकायत को लेकर बीडी पांडे राजकीय चिकित्सालय में चेकअप कराने गई थी। कि अचानक अस्पताल परिसर में चक्कर आकर गिर गई इस दौरान मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

आवागढ़ निवासी 58 वर्षीय नीलम पटवा पत्नी श्यामलाल पटवा शनिवार सुबह 10:30 बजे बुखार की शिकायत को लेकर बीडी पांडे राजकीय चिकित्सालय में गई थी। जहां पर अचानक चक्कर आकर गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

अस्पताल के पीएमएस डॉ के एस धामी ने बताया कि महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है। परिवार वालों के अनुसार उसको बीते 1 सप्ताह से बुखार था। जिसका की वे घर पर ही इलाज कर रहे थे इसलिए मौत के बाद उस उनका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें वे पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद प्रशासन द्वारा पाइंस स्थित श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page