लौट आयी नैनीताल की खोई रंगत
लौट आयी नैनीताल की खोई रंगत
- पर्यटकों के उमड़ पड़ने से गुलज़ार हो गई पर्यटन नगरी
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- : लॉक डाउन के गिरफ्त से राहत मिलने के बाद नैनीताल की खोई हुई रंगत लौट आयी है। सैलानियों के सैलाब उमड़ पड़ा तो पर्यटन स्थल गुलज़ार हो गए। अधिकांश होटल पैक हो गए तो पार्किंग स्थल भी फूल हो गए। कई सालों से यातायात की समस्या से जूझ रहा नगर शुक्रवार को इस मार से बच न सका।
तीन दिन की छुट्टी पड़ते ही नगर सैलानियों से पटना शुरू हो गया। कल शाम से ही सैलानियों का पहुचना शुरू हो गया था, जो आज देर शाम तक जारी रहा। मल्लीताल डीएसए पार्किंग दोपहर में ही फूल हो गई तो सफको के किनारे पर्यटक वाहन पार्क करते नजर आए। सभी पर्यटन स्थल पूरे दिन पर्यटकों से पटे नजर आए। शाम को मालरोड की रौनक देखते ही बन रही थी तो गिफ्ट सेंटर में सैलानियों की भीड़ दिखी। पूरे दिन 1500 से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। मालरोड के अधिकांश होटल पैक हो गए और समीपवर्ती पर्यटन स्थल भी सैलानियों से पटे रहे। अगले तीन दिन सैलानियों के पहुचना जारी रहेगा। पर्यटकों की भारी आमद से नगर की पुरानी रंगत लौट आयी है तो पर्यटन व्यवसायी भी बेहद खुश हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun