नैनीताल जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम हुआ जारी
नैनीताल जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम हुआ जारी
शिवांशु जोशी , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। यहाँ बार सभागार में आयोजित बैठक में बार के मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि वर्ष 2021-2022 के लिये बार की नयी कार्यकरणी का गठन किया जाना है, जिसके लिये चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बताया कि कोरोना काल के कारण वर्ष 2020 में चुनाव नही हो सके थे, जिस कारण पूर्व की कार्यकरणी ही कार्य कर रही थी। अब नयी कार्यकरणी का गठन किया जाना है।

बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री दिनांक 31 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक दोपहर दो बजे तक की जायेगी। 2 अप्रैल से 3 अप्रैल तक नामांकन 5 को नामांकन वापसी के साथ ही 6 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के साथ 9 अप्रैल को नयी कार्यकरणी के लिये मतदान किया जायेगा । बताया कि अलग अलग पद के लिये अलग अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है। जहा अध्यक्ष पद के लिये 3500, वरिष्ठ उपाध्य्क्ष के लिये 3000,कनिष्ठ उपाध्य्क्ष के लिये 2500,सचिव के लिये 3000,कोषाध्यक्ष के लिये 750,संयुक्त सचिव के लिये 750,व ऑडिटर के लिये 750 रुपये का आवेदन शुल्क तय किया गया है।
बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला, सह निर्वाचन अधिकारी बी के सांगुड़ी, सह निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान मुकेश आर्य, गिरीश बहुखंडी, शिवांशु जोशी, सुंदर सिंह मेहरा, कार्यालय सहायक गौतम कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : स्वयंसेवकों को दी ध्यान और प्राणायाम की जानकारी
यह भी पढ़ें : दिव्यांग अभिवावक परामर्श शिविर का हुआ आयोजन
यह भी पढ़ें : कोरोना अपडेट – गुजरात से आये 22 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव
यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज़ – एक अप्रैल से 45 वर्ष के लोगों के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन