नैनीताल : जिला बार मे चुनावी आवेदन प्रक्रिया हुई समाप्त, कुल 7 पदों के लिये 19 नामांकन पत्र बिके
नैनीताल : जिला बार मे चुनावी आवेदन प्रक्रिया हुई समाप्त, कुल 7 पदों के लिये 19 नामांकन पत्र बिके
शिवांशु जोशी , नैनीताल ( nainilive.com )- जिला बार मे चुनावी आवेदन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गयी। अब शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे दिन कुल दस आवेदन पत्रों के बिक्री की गयी। बुधवार व गुरुवार को कुल मिलाकर उन्नीस आवेदन पत्र बिके। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि दूसरे दिन अलग अलग पदों पर कुल दस आवेदन फॉर्म बिके। अब तक अध्य्क्ष पद पर चार ,वरिष्ठ उपाद्यक्ष पद पर दो, कनिष्ठ उपाध्य्क्ष पद पद पर चार,सचिव पद के लिये दो, उपसचिव के लिये दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो,ऑडिटर पद पर तीन फार्मो की बिक्री की गयी है। कुल मिलाकर सात पदों के लिये उन्नीस फॉर्म अभी तक बेचे जा चुके है। अब शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो शनिवार तक चलेगी। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी बीके सांगुड़ी,प्रमोद बहुगुणा ,शंकर चौहान मुकेश चंद्र ,कार्यालय सहायक गौतम कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : कुम्भ के पत्रकारों का किया गया कोविड वैक्सीनैशन
यह भी पढ़ें : कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में कुलपति को सौंपा ज्ञापन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन