Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

Share this! (ख़बर साझा करें)

होटल रूम 109 में चोरी का सनसनीखेज मामला, पुलिस ने दबोची चोर महिला

रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण बरामद किए।

Nainital ( nainilive.com)- बीते 05.02.26 को कोतवाली रामनगर को डायल 112 के माध्यम से रेड रूफ इन होटल, ढेला रामनगर, रूम नंबर 109 में एक महिला के मंगलसूत्र और कान के कुण्डल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता आशीष बेलवाल, निवासी हल्द्वानी, ने थाना रामनगर में लिखित तहरीर दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR NO-34/26, धारा 305(ए) बीएनएस, पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

SSP नैनीताल, डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तुरंत पुलिस टीम गठित कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और फुटेज के आधार पर शुभांगी पाण्डे, निवासी वसुधा कॉटेज, मेलरोज कम्पाउंड, मल्लीताल, नैनीताल, को संदिग्ध मानकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। तलाशी लेने पर उसके बैग से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए और उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभांगी पाण्डे , उम्र: 30 वर्ष, पिता का नाम: चन्द्र शेखर पाण्डे , पता: वसुधा कॉटेज, मेलरोज कम्पाउंड, मल्लीताल, नैनीताल है. पुलिस टीम द्वारा बरामदगी में एक सोने और डायमंड का मंगलसूत्र सोने और डायमंड के कान का एक टॉप्स , 3520 रुपये नगद बरामद हुआ. चोरी हुई सम्पत्ति की कुल कीमत लगभग 7,50,000 रुपये है, जिसमें से लगभग 6,75,000 रुपये के आभूषण पुलिस द्वारा बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमारी, कानी0 संजय सिंह, म0का0 उमा मौर्या शामिल रहे .

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page