नैनीताल नगर पालिका परिषद् के नए अधिशाषी अधिकारी के रूप में आलोक उनियाल की हुई तैनाती

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल नगर पालिका परिषद् के नए अधिशाषी अधिकारी के रूप में काशीपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात आलोक उनियाल को नियुक्त किया गया है। अलोक उनियाल के तैनाती आदेश में उनको तत्काल नए कार्यभार को ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।

यहाँ बता दे कि बीते तीन वर्षों से नगर पालिका में ईओ के पद पर तैनात अशोक कुमार वर्मा तैनात थे। अब शासन द्वारा उनकी जगह पर काशीपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात आलोक उनियाल को नगर अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। लेकिन अशोक कुमार वर्मा के नए तैनाती को लेकर अभी कोई स्पष्ट आदेश नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page