सभासद राजू टांक निभा रहे है जनप्रतिनिधि होने का फर्ज

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च से कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन के बाद, अपने अपने स्तर से लोग समाज में कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे है। कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में, जितना अहम योगदान स्वास्थ्यकर्मियों,पुलिसकर्मियों,मीडियाकर्मियों व समाजसेवियों का है उतना ही योगदान जनप्रतिनिधियों का भी रहा है।

आवागढ़ वार्ड 13 के सभासद राजू टांक भी बीते 22 मार्च के बाद से अपने क्षेत्र की जनता की हरसंभव मदद कर रहे है। वे लॉक डाउन अवधि में अपने निजी खर्चे से क्षेत्र के असहाय व जरूरतमन्द परिवारों को खाद्य सामग्री बांट चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

बीते दो माह के दौरान वे अपने क्षेत्र के 150 से ज्यादा असहाय जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर चुके है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगो को हस्तनिर्मित मास्क, व सैनिटाइजर भी बांट रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

वे इस दौरान लगातार अपने क्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर सैनिटाइजर का छिड़काव करवा रहे है। वे हर शाम को लोगो के घर घर जाकर लोगो की समस्याओं को सुकनकर उनका निवारण की हरसंभव प्रसाय कर रहे है।जिसके चलते क्षेत्रवासी सभासद की काफी प्रसंशा कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

इसके अलावा वे होम क्वारन्टीन किए गए लोगो को नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे है और बाहर से आए लोगो को मेडिकल करवाने में हर सुबह स्वास्थय विभाग की टीम के साथ लोगो की मदद भी कर रहे है।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page