नैना देवी मंदिर के 136वें स्थापना दिवस पर,पहली बार मन्दिर के कपाट रहे बंद

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल( nainilive.com )- बीते 22 मार्च से लॉक डाउन के चलते सभी धार्मिक स्थलों में आवजाही पर रोक के बाद, पहली बार नगर के प्रतिष्ठित नैना देवी मंदिर में रविवार को 136वें स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर में भब्य कार्यकर्मो का आयोजन नही किया गया।

बिगत वर्षों की धूमधाम के विपरीत इस वर्ष मंदिर प्रांगण में सन्नाटा रहा। हालांकि फेसबुक लाइव पर बड़ी संख्या में लोगों ने इस आयोजन को देखा। कार्यक्रम का वीडियो अभी भी श्री माँ नयना देवी मन्दिर की फेसबुक वॉल पर उपलब्ध है। नैनीताल नगर के निर्माता लाला मोतीराम शाह के वंशजों की ओर से प्रतीकात्मक रूप से प्रदीप शाह और उनकी पत्नी नीरू शाह यजमान के रूप में पूजा में बैठे।

प्रधान पुजारी आचार्य बसन्त बल्लभ पांडे ने अपने सहयोगी आचार्य नवीन चन्द्र तिवारी के साथ पूजा सम्पन्न करवायी और कोरोना के संकट को यथाशीघ्र समाप्त करने की कामना की। हर साल होने वाले महा भंडारा के स्थान पर सांकेतिक रूप में प्रसाद वितरण किया गया। सुन्दर काण्ड और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये।

इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सचिव हेमंत साह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी,उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, सुरेश मेलकानी,बसंत जोशी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page