ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुवा युवक चला आत्महत्या करने, पुलिस की सतर्कता से बची जान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- ऑनलाइन फ्रॉड के जाल में बीते कुछ सालों से नगरवासी भी फसते जा रहे है। काम दामो में अच्छी चीज उपलब्ध करवाने का लालच देकर कई लोग धोखा खा चुके है।

ऐसे ही ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुवा मल्लीताल मॉल रोड निवासी 26 वर्षीय युवक द्वारा गुरुवार दोपहर बाद तल्लीताल गांधी पार्क से नैनीझील में कूदने का प्रयास किया गया, तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सुंदर लाल व ताज मोहम्मद द्वारा युवक को कूदने से बचा लिया गया, और उसको चौकी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसको सस्ते दामो में फोन उपलब्ध कराने के बारे में कॉल आया था जिसके बाद युवक ने उनके द्वार बताए गए अकाउंट नंबर पर गूगल पे के जरिए 12 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया।युवक ने बताया कि इससे दुखी हो कर वो झील में कूदने जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

एसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद उसके पिता को चौकी बुलाया कर युवक को उनके साथ घर भेज दिया गया। वही युवक के पिता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page