नैनीताल पुलिस के जवान ने रक्तदान कर गर्भवती महिला को दिया नया जीवन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की कृति “खाकी में इंसान” में उल्लेखित मानवीय परिभाषा को सार्थक करते हुए एसएसपी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल अमित शरण की सूझ बूझ तथा मानवता ने गर्भवती महिला की जान बचाई।

Ad

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में एक गर्भवती महिला रेनू पत्नी भास्कर सिंह निवासी खटीमा उधम सिंह नगर का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने से विपरीत परिस्थितियों में ऑपरेशन करना पड़ा ,ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गई। महिला का काफी खून बह गया और जान बचाने को अतिरिक्त रक्त चढ़ाना आवश्यक हो गया। इस आपातकालीन परिस्थिति में महिला के परिजनों द्वारा अन्यत्र माध्यमों से रक्त का प्रबंध किए जाने की भरसक कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक

एसएसपी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में नियुक्त आरक्षी अमित शरण को इस संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलते ही कांस्टेबल द्वारा तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में जाकर उस गर्भवती स्त्री को रक्तदान किया गया। समय पर रक्त मिलने से महिला की जान बचाई जा सकी। नैनीताल पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्त्री के परिवारजनों एवं डॉक्टरों द्वारा सराहना की गई एवं नैनीताल पुलिस को धन्यवाद कहा गया। इससे पूर्व भी अमित शरण द्वारा तीन बार रक्तदान किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page