पूर्व विधायक सरिता आर्य ग्रामीणों की कर रही है मदद

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च से कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन के बाद, अपने अपने स्तर से लोग समाज में कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे है। कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में, जितना अहम योगदान स्वास्थ्यकर्मियों,पुलिसकर्मियों,मीडियाकर्मियों व समाजसेवियों का है उतना ही योगदान जनप्रतिनिधियों का भी रहा है।

नैनीताल विधानसभा की पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भी बीते 22 मार्च के बाद से अपने क्षेत्र की जनता की हरसंभव मदद कर रही है। वे लॉक डाउन अवधि में अपने निजी खर्चे से ग्रामीण क्षेत्रो की असहाय व जरूरतमन्द परिवारों को खाद्य सामग्री बांट रही है। बीते दो माह के दौरान वे अपने क्षेत्र के असहाय जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगो को हस्तनिर्मित मास्क, व सैनिटाइजर भी बांट रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

मई की भीषण गर्मी के बीच भी वे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर, लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रही हैं,तथा असहाय व जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। बाहरी राज्यो से आए प्रवासियों के लिए गांवो में बनाए गए, क्वारन्टीन सेंटरों में रह रहे लोगो के लिए मास्क,सैनिटाइजर का व्यवस्था भी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन

नेहरू की पुण्यतिथि पर किया याद।
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि सरिता आर्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किये उन्होंने कहा कि आपकी दृष्टि ने हमें एक संपन्न लोकतंत्र दिया, आपकी तर्कसंगतता ने हमें विकास की दिशा में प्रयास करने में मदद की और आपकी सहानुभूति प्रकृति ने हमें सहिष्णुता और भाईचारा सिखाया। आधुनिक भारत की एक ठोस नींव रखने के लिए भारत नेहरू जी का धन्यवाद करती हूं।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page