नैनीताल : नगर के तल्लीताल बाजार क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को हो रही पेयजल आपूर्ति में दिक्कत
![Naini Live - logo](https://nainilive.com/wp-content/uploads/2022/07/NainiLive_logo_419x236.png)
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल नगर के तल्लीताल बाजार क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को बीते कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति में दिखात आ रही है। लोगों को निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और साथ ही आपूर्ति में पूरे वेग के साथ पानी नहीं आ रहा है , जिसके कारण पानी के टैंक भी नहीं भर पा रहे है। जिस कारण उनकी रोजमार्रा के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। खेत्रवासियों का कहना है की इस सम्बन्ध में जल संस्थान को बार बार कंप्लेंट भी कर दी गयी है , लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय क्षेत्रवासी वैभव साह , हर्ष साह आदि ने कहा है की विभाग में बार -बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के कानों में जू नहीं रेग रही है। सुबह 7 बजे के निर्धारित समय में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके विपरीत जब मर्जी आ रही है , तब पानी दिया जा रहा है। वहीँ वैभव साह ने कहा की आ मात्र 25 मिनट पानी आया और उसमे टंकी भी नहीं भर पायी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -
![Naini Live - Nainital's Online News Portal](https://nainilive.com/wp-content/uploads/2021/05/Author-Nainilive.jpg)
Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.