नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती तल्लीताल पार्टी कार्यालय में मनाई गई, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने पं. नेहरू को भावपूर्ण श्रद्धांजली देते हुये, उन्हें दूरदर्शी, प्रगतिशील एवं आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में देशवाली हमेशा याद करेंगे, पूर्व सांसद डा. महेन्द्र सिंह पाल ने नेहरू जी का स्मरण करते हुये कहा की बच्चों से विशेष प्रेम के कारण देश आज उन्हें “बाल- दिवस” के रूप में याद कर रहा है ।

आज के इस जयंती कार्यक्रम में प्रेम शर्मा, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, ब० उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक, महामंत्री कैलाश अधिकारी, संयुक्त सचिव बंटू आर्या, मल्लीताल व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, सुखदीप सिंह आनंद, तल्लीताल व्यापार मंडल उप-सचिव शैलू उप्रेती, कनक साह, राजेन्द्र सिंह मनराल, विनोद परिहार, मोहन काण्डपाल, कमल जोशी आदि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page