मौसम अपडेट: फिर आने वाला है तूफान, मौसम विभाग का मछुवारों को अलर्ट
नैनीडेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- अगले कुछ दिन उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्र में भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग की माने तो 3 से 5 जून के बीच तूफान का असर रहेगा। अरब सागर व लक्ष्य द्वीप में वायु दबाव बना हुआ है। जो अगले दो दिन बाद चक्रवात में बदल सकता है। आईएमडी के अनुसार चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर महाराष्ट्र व गुजरात के तटीय भागों के अलावा देश के अन्य हिस्से इस चक्रवात से बेअसर रहेंगे। प्रभावित क्षेत्र के मछुवारों को 4 जून को समुंदर मैं न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार उक्त क्षेत्रों में चक्रवात के असर को लेकर कुछ अन्य परिस्थितियां भी निर्भर करती हैं। यदि चक्रवात नही भी आया तो भारी बारिश हो सकती है। इधर नैनीताल समेत कुमाउं अंचल के मौसम पर नजर डालें तो रविवार को मौसम बेहद खराब रहा। कई स्थानों में बारिश तो कंही आसमान बादलों से ढके रहा। मौसम बदलने से अनेक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों का तापमान काफी गिर गया है। जिस वजह से ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से मौसम में सुधार आने लगेगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun