निश्चल जोशी को नैनीताल जिला आईटी संयोजक का प्रभार
नैनीताल ( nainilive.com )- भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले मे निश्चल जोशी को जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा है। जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सह प्रभारी श्रीपाल राणा व प्रवीण लेखवार ने सर्वसम्मति से संगठन के हित व मजबूती के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्तों के विश्लेषण के पश्चात आईटी संयोजक व सह संयोजक दायित्वों की घोषणा की। कामायनी मिश्रा व विक्रम सिंह कार्की को सह संयोजक का पदभार सौंपा है।
निश्चल जोशी को नैनीताल जिले के आईटी संयोजक पद पर निश्चल जोशी की नियुक्ति पर प्रदेश आईटी प्रमुख प्रवीण लेखवार सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल एवं जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली व जिला नैनीताल की समस्त टीम ने उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। प्रदेश आईटी विभाग प्रमुख प्रवीण लेखवार, सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली सहित भाजपा नैनीताल की समस्त टीम ने निश्चल जोशी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि निश्चल जोशी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए आईटी के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए देशभर में शुरू हुआ नुक्कड़ नाटक ‘बधाई हो बधाई’
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट