नोएडा की गालीबाज महिला 14 दिनों की हिरासत में भेजी गई, सोसायटी के गार्ड के साथ की थी बद्तमीजी

Share this! (ख़बर साझा करें)

नोएडा (nainilive.com) –  यूपी के नोएडा में श्रीकांत त्यागी के बाद अब एक गालीबाज महिला का वीडियो सामने आया है. नोएडा के जेपी विश टाउन में भव्या रॉय नाम की इस महिला ने सोसायटी के गार्ड के साथ बदतमीजी, हाथापाई की और गाली गलौच की है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये महिला पेशे से एक वकील है. वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं गार्ड ने भी मामले की लिखित में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने महिला के खिलाफ ढ्ढक्कष्ट की धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया था.

यह है पूरा मामला

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

रविवार को सोशल मीडिया पर नोएडा से एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें एक महिला सोसायटी का गेट देरी से खोले जाने के कारण एक गार्ड से बदतमीजी करती नजर आ रही थी. ये वीडियो जेपी ग्रीन विश सोसाइटी का है. इस वीडियो में महिला गार्ड का हाथ पकड़े हुई है और अभद्र भाषा का उपयोग करती दिख रही है. महिला की बदतमीजी से नाराज गार्ड नौकरी छोडऩे तक की बात कर रहा है, लेकिन महिला बिहार का नाम लेकर सभी गार्ड्स को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रही है. वीडियो करीब 2 मिनट से अधिक का है और इस वीडियो के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले में कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page