प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया के लिए हुए नामांकन

Share this! (ख़बर साझा करें)

News Desk , Nainital ( nainilive.com )- नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीन वर्षीय निर्वाचन 2022–2025 के लिए आज सोमवार को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन करवाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार साह, पर्यवेक्षक हरीश सिंह राणा एवं पर्यवेक्षक डॉ ललित तिवारी की उपस्थिति में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन प्रत्याशी के रूप में कैलाश जोशी, ललित मोहन साह, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्र लाल शाह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक साह, किशन सिंह नेगी, भीम सिंह कार्की, आलोक चौधरी, विमल कुमार साह, मनोज जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट


नामांकन के लिए मंगलवार 1 नवंबर को भी 11:00 बजे से 2:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। दिनांक 2 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दिनांक 3 नवंबर को नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है। दिनांक 6 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी एवं उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page