अब सभी राज्य के श्रृद्धालु कर सकेंगे चार धाम यात्रा

Share this! (ख़बर साझा करें)

अब सभी राज्य के श्रृद्धालु कर सकेंगे चार धाम यात्रा

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com)- कोरोना महामारी के चलते इस बार पवित्र चारधाम यात्रा विशेष शर्तों और प्रतिबंधों के साथ केवल अंतर्राज्यीय श्रृद्धालुओं की उपस्थिति में ही आयोजित की जा रही थी। मगर अब देश के सभी राज्यों के श्रृद्धालुओं के लिए अब चारधाम के द्वार खोल दिए गए है। शुक्रवार को देवस्थानम बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सभी राज्यों के लोग अब पावन चार धाम के दर्शन कर सकते है।

खास शर्तों और प्रतिबंधों के अनुरूप ही देशभर के सभी श्रृद्धालु चारधाम यात्रा कर सकेंगे. जिसके लिए सरकार द्वारा कुछ जरूरी मानक तय किए गए है. सर्वप्रथम चार धाम पर आए सभी श्रृद्धालुओं को अपनी कोरोना नकारात्मक रिपोर्ट (3 दिन से अधिक पुरानी न हो) दिखानी होगी।तभी चार धाम यात्रा की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

बोर्ड की ओर से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि यात्रा के दौरान देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से जारी पास और अपलोड किए गए फोटो, पहचान प्रमाण पत्र, आरटी- पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट आदि दस्तावेज रखने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page