अब बरेली के भोजीपुरा से लालकुआं के बीच भी बिजली से दौड़ेगी ट्रेन

Share this! (ख़बर साझा करें)

बरेली ( nainilive.com )– पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर भोजीपुरा-लालकुआं रेल खण्ड (65 किमी) का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) श्री मोहम्मद लतीफ खान मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत के साथ नव विद्युतीकृत भोजीपुरा- लालकुआं रेल खण्ड का निरीक्षण 08 मार्च, 2022 को प्रातः 10.15 बजे भोजीपुरा से करेंगे। निरीक्षण के उपरांत लालकुआं-भोजीपुरा रेल खंड पर सायं 5.00 बजे गति परीक्षण भी किया जायेगा।

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने जन सामान्य से अपील है कि रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नवविद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान रेल पथ पर न ही स्वयं जायें तथा न ही अपने मवेशियों को जाने दें। अब इस खंड के ओवर हेड में हाई वोल्टेज 50 हर्ट्ज करेंट प्रवाहित होगी जिस पर रेल संरक्षा आयुक्त विशेष निरीक्षण ट्रेन से गति परीक्षण करेंगे। अब यह रेल खण्ड विद्युतीकृत माना जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page