ओल्ड ग्रोव की दीवार गिरी, बड़ा हादसा होने से बचा

Share this! (ख़बर साझा करें)

दीवार से लगी पहाड़ी के साथ टंकी भी जा गिरी

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- मानसून अभी ठीक से बरसना शुरू भी नही हुआ और पहाड़ों ने दरकना शुरू कर दिया है। जिसके चलते सरोवर नगरी में बीती स्नोव्यू मार्ग ओल्ड ग्रोव की सड़क से लगी दीवार के साथ पूरा भीड़ा भरभराकर कर ढह गया। इस घटना में पानी से भरी टंकी भी कई फिट नीचे जा गिरी। टंकी का भरा पानी फट गया होता तो जानमाल का बड़ा खतरा हो जाता।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को तेज बारिश के दौरान सड़क से लगी दीवार समेत करीब 10 मीटर का हिस्सा ढह गया। सीमेंट की बनी भारी भरकम टंकी भी दीवार के साथ कई फिट नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि टंकी कॉटेज के ऊपर नही गिरी। गिर गई होती तो बड़ा हादसा हो जाता। इतना ही नही टंकी भी फटने से बच गई, जो पानी भरी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

यदि टंकी फट गई होती तो नीचे के मकानों की नींव हिला देती और बढ़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुच गई, जो मौका मुआयना करने के बाद लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page