राष्ट्रीय एकता दिवस पर वैशाली, लकी, अंश, मयंक तथा हिमाद्रि ने पाया विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान
इन्नोवेटिव स्काउट एवं गाइड ओपन ग्रुप ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर अर्थात लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म दिवस पर इन्नोवेटिव स्काउट एवं गाइड ओपन ग्रुप नैनीताल द्वारा ऑनलाइन मोड में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसके तहत शपथ ग्रहण प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौर की वैशाली जोशी ने प्रथम, अंश सक्सैना ने द्वितीय एवं प्रियंका जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में लक्की भट्ट ने प्रथम, उत्कर्ष सक्सैना ने द्वितीय तथा अंश ने तृतीय स्थान एवं अंकिता टमटा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग के चित्रकला प्रतियोगिता में हिमाद्री पलाडिया ने प्रथम, हर्षित ने द्वितीय, हिमांशु रावत ने तृतीय तथा मयंक कोठारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया.
“राष्ट्रीय एकता में युवाओं का योगदान” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मयंक कोठारी ने प्रथम, गीता बिष्ट ने द्वितीय एवं वैशाली जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अंश सक्सेना ने प्रथम, योग्यता जोशी ने द्वितीय एवं योगेश कांडपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कार्यक्रम का आयोजन इन्नोवेटिव गाइड ओपन ग्रुप की ग्रुप लीडर एवं बेतालघाट की ब्लॉक सचिव- गाइड कैप्टन श्रीमती दीपा पांडे के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अटल उत्कृष्ट रा.ई. का. हल्दुचौर के शिक्षक डॉo हिमांशु पांडे, रोवर लीडर ललित भट्ट, सुशील गैड़ा, स्काउट मास्टर भुवन कर्नाटक आदि द्वारा योगदान दिया गया.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
आध्यात्मिकता से ही बनेगा भारत विश्वगुरु – ध्रुव रौतेला
मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित स्वैच्छिक संस्था धरोहर खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जी0 बी0 पन्त राजकीय इंटर कॉलेज भवाली छात्र छात्रों व पी0एल0वी0 अधिकार मित्रो एस0डी0आर0एफ0 के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण व विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का उच्चाधिकारियों द्वारा किया निरीक्षण